MP Jan Seva Mitra Bharti Yojana: भारत की जनसंख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है जिसकी वजह से बरोजगारी दर भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में उन लोगों की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रहा है जिनके पास इनकम का कोई साधन नहीं है। इस वजह से देश के सभी राज्यों की सरकारें अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती रहती है ताकि बेरोजगारी दर कम किया जा सके।
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना को भी उसी को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। इस स्कीम की मदद से मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा ताकि राज्य की बेरोजगारी दर कम हो सके। इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ नियम कायदे तैयार किए हैं जिसका पालन करने वाले को MP Jan Seva Mitra Bharti Yojana का लाभ दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना क्या है?
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है, इस वजह से इसका लाभ भी सिर्फ मध्य प्रदेश के लोगों को दिया जाएगा। MP Jan Seva Mitra Bharti Yojana एक सरकारी स्कीम है जिसकी मदद से राज्य की बेरोजगारी दर कम किया जा सकता है। राज्य सरकार इस योजना का लाभ सिर्फ बेरोजगार युवाओं को देने वाली है, लेकिन उसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। इसकी सभी प्रक्रियाओं के बारे में आगे हमने इस लेख में बताया है।
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना की संक्षिप्त जानकारी
MP Jan Seva Mitra Bharti Yojana के बारे में आगे विस्तार में बात करने से पहले हमने नीचे टेबल में कुछ संक्षिप्त जानकारी दी है जिसके बारे में आपको अवश्य जानना चाहिए, तो चलिए हम पहले उसके बारे में जानते हैं :-
योजना का नाम | MP Jan Seva Mitra Bharti Yojana |
राज्य | मध्य प्रदेश |
शुरू किसने की | राज्य सरकार ने |
उद्देश्य क्या है | राज्य की बेरोजगारी दर को कम करना |
लाभ किसे मिलेगा | मध्य प्रदेश के युवाओं को |
ऑफिसियल वेबसाइट | Mponline.gov.in |
मध्य प्रदेश जन सेवा मित्र योजना का उद्देश्य क्या है?
MP Jan Seva Mitra Bharti Yojana शुरू करने का सबसे मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को रोजगार देना है, क्योंकि मध्य प्रदेश में बहुत सारे ऐसे युवक है जिन्होंने अच्छी-खासी पढ़ाई की है, लेकिन उन्हें कोई रोजगार नहीं मिल रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना की शुरुआत की गई है। इस स्कीम के माध्यम से राज्य के युवाओं को अलग-अलग सरकारी विभाग की योजनाओं में काम करने का मौका मिलेगा। सरकार इस योजना की शुरुआत राज्य के लोगों की सहायता के लिए शुरू की है ताकि उन्हें गवर्नमेंट द्वारा संचालित की जाने वाली सभी स्कीमों के बारे में सही जानकारी मिल सके।
मध्य प्रदेश जन सेवा मित्र योजना की लाभ व विशेषताएं
Mukhyamantri Jan Seva Mitra Bharti का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के युवाओं को दिया जाएगा। इस योजना के कई फायदे हैं जिसके बारे में हमने नीचे बताया है जो इस प्रकार है :-
- इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा की गई है।
- इस वजह से इसका लाभ भी वहीं के युवाओं को दिया जाएगा।
- इस स्कीम का लाभ मध्य प्रदेश के लड़के और लड़कियां दोनों ले सकते हैं।
- भर्ती होने वाले युवाओं को सरकार द्वारा हर महीने 8000 रुपए दिए जाएंगे।
- इस योजना के तहत काम करने वाले युवाओं को राज्य के लोगों को सरकार के अलग-अलग स्कीमों के बारे में बताना होगा।
- इस स्कीम के तहत मिलने वाली पैसों से युवाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
- इसके अलावा राज्य तथा देश की बेरोजगारी दरों में भी कमी आएगी।
एमपी जन सेवा मित्र योजना की पात्रता क्या है?
अब सवाल उठता है कि Mukhyamantri Jan Seva Mitra Yojana के लिए सरकार द्वारा क्या-क्या पात्रता निर्धारित की गई है यानी इस स्कीम का लाभ किन-किन लोगों को दिया जाएगा :-
- सबसे पहले आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- इसका लाभ राज्य के 18 से 29 वर्ष के युवाओं को दिया जाएगा।
- राज्य के लकड़े एवं लड़कियां दोनों को इसका लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- इसका लाभ उन्ही युवाओं को मिलेगा जिन्होंने दो साल के अंदर डिग्री हासिल की होगी।
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
Mukhyamantri Jan Seva Mitra Bharti के लिए सबसे पहले आपको आवेदन करने होगा, लेकिन उस दौरान आपसे कई दस्तावेज मांगा जाएगा। इसी वजह से हमने नीचे उन डाक्यूमेंट्स के बारे में बताया है जिसकी आपको जरुरत पड़ेगी वाली है :-
- सबसे पहले आवेदनकर्ता के पास आधार कार्ड होना जरुरी है।
- उसके बाद उनके पास निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- आवेदक के पास मोबाइल नंबर भी होना आवश्यक है।
- उसके बाद उनके पास खुद की ईमेल आईडी भी होनी चाहिए।
- आवेदक के पास 10वीं एवं 12वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए।
- इसके अलावा उन्हें ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन का भी मार्कशीट भी देना पड़ेगा।
MP Jan Seva Mitra Yojana Online Apply
मध्य प्रदेश जन सेवा मित्र योजना का लाभ सिर्फ उन्ही लोगों को दिया जाएगा, जो इसके लिए आवेदन करेंगे। बिना आवेदन किए कोई भी युवक इसका लाभ नहीं ले सकता है। इसी वजह से नीचे हमने इसकी प्रक्रियाओं के बारे में बताया है जो इस प्रकार है :-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको वहां पंजीयन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपको वहां आवेदन वाला विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसे अच्छी तरह भरना होगा।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- उसके बाद अंत में सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक कीजिए।
- फिर आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा।