फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना क्या है? जानिए इसका लाभ कौन-कौन उठा सकता है?

MP Free UPSC Coaching Yojana: देश के बहुत सारे युवा संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी करते हैं जिसमे से कुछ छात्र एवं छात्राओं को सफलता भी मिलती है। लेकिन हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में कुछ ऐसे स्टूडेंट्स भी मौजूद है जो UPSC की तैयारी करना चाहता है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं होती है। इस वजह से उनका यह सपना कभी पूरा नहीं हो पाता है।

अब इसी समस्या को दूर करने के लिए मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की शुरुआत की गई है जिसका लाभ मध्य प्रदेश के साभी पात्र छात्र एवं छात्राओं को दिया जाएगा। MP Free UPSC Coaching Yojana की मदद से राज्य के वो युवा भी संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर पाएंगे जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना क्या है?

MP Free UPSC Coaching Yojana की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने की है जिसका संचालन वहां के युवाओं के लिए किया जा रहा है। राज्य सरकार यह चाहती है कि मध्य प्रदेश के वो सभी युवा बिल्कुल फ्री में सिविल सेवा की पढ़ाई कर सके जिनके पास ज्यादा पैसे नहीं है। इस स्कीम के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को मुफ्त में सिविल सेवा की कोचिंग करवाई जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र एवं छात्राओं को दिल्ली में कोचिंग की व्यवस्था करेगी, जिसके लिए उन्हें एक भी रुपए खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की वजह से वहां के गरीब युवा भी अपना सपना पूरा कर पाएंगे। MP Free UPSC Coaching Yojana का पूरा लाभ उठाने के लिए आगे दी गई सभी जानकारी अच्छी तरह पढ़िए, ताकि आपको कभी कोई समस्या ना आए।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की संक्षिप्त जानकारी

योजना का नामFree UPSC Coaching Yojana
राज्यमध्य प्रदेश
शुरू किसने कीराज्य सरकार द्वारा
वर्ष2023
उद्देश्य क्या हैफ्री में सिविल सेवा की कोचिंग करवाना
लाभ किसे मिलेगामध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स को
ऑफिसियल वेबसाइटTribal.mp.gov.in/CMS

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का उद्देश्य क्या है?

हमारे देश में जितने भी अनुसूचित जाति के छात्र एवं छात्राएं हैं उनमे से अधिकतर की आर्थिक स्थिति उम्मीद से भी ज्यादा खराब है। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश में रहने वाले अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स का भी है। हम सब अच्छी तरह जानते हैं कि जिन परिवारों के पास अधिक आमदनी नहीं होती है उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Free UPSC Coaching Yojana का शुभारंभ किया है ताकि राज्य के सभी अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स बिल्कुल फ्री में संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर सके। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से दिल्ली में कोचिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त में सिविल सेवा की तैयारी करवाना है।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के कुछ लाभ

MP Free UPSC Coaching Yojana की शुरुआत राज्य के अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स के भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस स्कीम के कई लाभ है जिस वजह से सभी पात्र युवाओं को फायदा उठाना चाहिए, तो चलिए अब हम सबसे पहले इस योजना के सभी लाभों के बारे में बात करते हैं :-

  • फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है।
  • इस स्कीम का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति के स्टूडेंट्स को मिलेगा।
  • राज्य सरकार इस योजना का लाभ लड़के एवं लड़कियों दोनों को देने का फैसला किया है।
  • इस स्कीम के माध्यम से कम आय वाले परिवार के बच्चों के लिए 5 फीसदी सीट आरक्षित की गई है।
  • MP Free UPSC Coaching Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा।
  • इस योजना के तहत राज्य सरकार दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी करवाएगी।
  • जो स्टूडेंट्स इस स्कीम के माध्यम से सिविल सेवा की तैयारी के लिए एडमिशन लेंगे, उस कोचिंग संस्थान के बैंक खाते में सरकार द्वारा पैसा भेज दिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश सरकार इस योजना के तहत अधिकतम फीस 2,00,000 रुपए तक देगी।
  • वहीं खाने, रहने और ट्रांसपोर्टेशन के लिए 18 महीनों तक सरकार की तरफ से 12,500 रुपए दिए जाएंगे।
  • इन सबके बाद किताब के लिए सरकार 15,000 रुपए देगी। यह पैसा लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना की पात्रता क्या है?

राज्य सरकार द्वारा MP Free UPSC Coaching Yojana के लिए कुछ पात्रा निर्धारित किया गया है, ताकि इस स्कीम का लाभ मध्य प्रदेश के पात्र स्टूडेंट्स तक पहुंच सके। तो चलिए अब हम आपको इस योजना की पात्रता के बारे में बताते हैं :-

  • इस योजना का लाभ लेने वाला स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इसका लाभ राज्य के सिर्फ अनुसूचित वर्ग के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
  • इस स्कीम का लाभ लेने वाले स्टूडेंट्स के परिवार की सालाना आय अधिकतम 6 लाख रुपए होनी चाहिए।
  • वहीं जो स्टूडेंट्स पिछले तीन वर्ष में एमपीपीएससी की परीक्षा उतीर्ण कर लेंगे, उन्हें इस स्कीम के लिए सीधा चयन कर लिया जाएगा।
  • इसके अलावा स्नातक के मार्क के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा। उसके बाद चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना के लिए डाक्यूमेंट्स

जब आप MP Free UPSC Coaching Yojana के लिए आवेदन करने जाएंगे, उस समय आपको इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी। इसी वजह से नीचे हमने उन डाक्यूमेंट्स के बारे में जानकारी दी है जो इस प्रकार है :-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

MP Free UPSC Coaching Yojana Online Registration

इस योजा का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, लेकिन उससे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Registration करना होगा। इसकी सभी जानकारी हमने आगे दी है तो चलिए अब हम आपको उसके बारे में बताते हैं :-

अब आप सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
उसके बाद MPTAASC के विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
अब आप वहां पर नया हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण पर क्लिक कीजिए।
फिर वहां पर पूछी गई सभी डिटेल्स अच्छी तरह फिल कर दीजिए।
फॉर्म फिल करने के बाद सुरक्षित करें एवं आगे जाएं पर क्लिक कीजिए।
अगले पेज अपर आपको सभी महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स अपलोड करने हैं।
फिर अंत में आपको वह फॉर्म सबमिट कर देना है।
इस तरह आपका ऑनलाइन Registration पूरा हो जाएगा।

MP Free UPSC Coaching Yojana Online Apply

अब सवाल उठता है कि मध्य प्रदेश फ्री सिविल सेवा कोचिंग योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। इसकी प्रक्रिया भी बहुत आसान है, लेकिन फिर भी नीचे हमने इसके बारे में बताया है ताकि आपको कोई दिक्कत ना हो। तो चलिए अब हम इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में जानते हैं :-

  • अब आपको आवेदन करने के लिए भी पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको हितग्राही मूलक के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर UPSC सिविल सेवा कोचिंग पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने साल 2023-24 की UPSC कोचिंग की लिंक नजर आएगी।
  • फिर आपको उस लिंक पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • उसके बाद आपको वह फॉर्म अच्छी तरह भरना होगा।
  • फॉर्म अच्छी तरह फिल करने के बाद उसे सबमिट कर दें।
  • फिर MP Free UPSC Coaching Yojana के लिए आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

Leave a Comment