Jharkhand Abua Awas Yojana: भारत के लगभग सभी राज्यों में ऐसे लोग रहते हैं जिनके पास खुद का घर नहीं है। इस वजह से उनकी जिंदगी बहुत ज्यादा खराब चल रही है। उन्ही लोगों को घर देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। यह स्कीम शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों के लोगों के लिए चलाया जा रहा है ताकि बेघर लोगों के पास भी खुद का घर हो।
अब झारखंड सरकार ने भी पीएम आवास योजना के तर्ज पर अबुआ आवास योजना लेकर आई है ताकि इसका लाभ वहां के पात्र लोगों को दिया जा सके। Jharkhand Abua Awas Yojana का लाभ राज्य के बेघर और कच्चे मकान में रहने वाले लोगों को दिया जाएगा। इसी वजह से राज्य के सभी लोगों को इस स्कीम के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि हर पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंच सके।
झारखंड अबुआ आवास योजना क्या है?
Jharkhand Abua Awas Yojana की शुरुआत झारखंड सरकार की तरफ से किया गया है, क्योंकि यह एक सरकारी स्कीम है। इस योजना का लाभ राज्य के उन जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा, जिनके पास खुद का घर नहीं है। इसके अलावा वो लोग भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं जो कच्चे मकान में रहते हैं। झारखंड सरकार चाहती है कि उनके राज्य में हर गरीब लोगों के पास घर होना चाहिए, ताकि उनकी जिंदगी बेहतर हो सके। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि राज्य सरकार पात्र लोगों को तीन कमरे वाला मकान देगी।
झारखंड अबुआ आवास योजना की संक्षिप्त जानकारी
Jharkhand Abua Awas Yojana के बारे में आगे इस लेख में बहुत सारी बातें बताई गई है, लेकिन उससे पहले आपको इसकी संक्षिप्त जानकारी के बारे में अवश्य जानना चाहिए। तो चलिए अब हम आपको इसके बारे में बताते हैं :-
योजना का नाम | Abua Awas Yojana |
राज्य | झारखंड |
शुरू कब हुई | 2023 में |
शुरू किसने की | राज्य सरकार ने |
उद्देश्य क्या है | तीन कमरों का घर देना |
लाभ किसे मिलेगा | राज्य के गरीब परिवार |
ऑफिसियल वेबसाइट | अभी जारी नहीं हुई है |
झारखंड अबुआ आवास योजना का उद्देश्य क्या है?
झारखंड राज्य में बहुत सारे ऐसे गरीब परिवार है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। इस वजह से वो लोग बहुत ज्यादा निराश है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब राज्य सरकार ने Jharkhand Abua Awas Yojana की शुरुआत की है ताकि बेघर और कच्चे मकान में रहने वालें परिवार को भी घर दिया जाए। इस स्कीम को शुरू करने का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों को घर प्रदान करना है। सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी को तीन घरों का मकान देने वाली है।
झारखंड अबुआ आवास योजना का कुल बजट
आपने Jharkhand Abua Awas Yojana का उद्देश्य क्या है? लेकिन अब सवाल उठता है कि राज्य सरकार ने इस योजना के लिए कुल कितना बजट निर्धारित किया है। तो मैं आपको बता दूं कि झारखंड सरकार इस स्कीम के लिए अगले दो सालों में 15 हजार करोड़ से अधिक पैसा खर्च करने वाली है।
झारखंड अबुआ आवास योजना की लाभ व विशेषताएं
इस स्कीम का लाभ राज्य के पात्र लोगों को दिया जाएगा, जिस वजह से इसके कुछ लाभ और विशेषताएं भी है जिसके बारे में हर किसी को मालूम होना चाहिए। तो चलिए अब हम आपको Jharkhand Abua Awas Yojana की कुछ लाभ व विशेषताओं के बारे में जानते हैं :-
- इस योजना की शुरुआत झारखंड सरकार द्वारा किया गया है।
- राज्य सरकार इस स्कीम की शुरुआत प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर की है।
- इस स्कीम के माध्यम से राज्य के पात्र परिवारों को तीन कमरे वाला मकान दिया जाएगा।
- इसके अलावा सरकार इस योजना के तहत अगले दो सालों में 15 हजार करोड़ से अधिक पैसा खर्च करने वाली है।
- अबुआ आवास योजना का लाभ सिर्फ झारखंड के निवासी को दिया जाएगा।
- इस स्कीम के तहत मिलने वाले मकान में किचन, लैट्रिन और बाथरूम भी होगा।
- इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अबुआ आवास योजना झारखंड की पात्रता क्या है?
भारत में जितनी भी सरकारी योजनाएं चल रही है उन सभी की कुछ ना कुछ पात्रता निर्धारित की गई है। इसी तरह Jharkhand Abua Awas Yojana के लिए भी पात्रता तय की गई है जो इस प्रकार है :-
- इस स्कीम का लाभ सिर्फ झारखंड के गरीब परिवार उठा सकते हैं।
- इसका लाभ सिर्फ राज्य के उन लोगों को दिया जाएगा, जिसके पास खुद का मकान नहीं है।
- जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है वो परिवार इसका फायदा नहीं उठा सकते हैं।
अबुआ आवास योजना के लिए जरुरी दस्तावेज
Jharkhand Abua Awas Yojana का लाभ सिर्फ उन्ही लोगों को दिया जाएगा जो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। वहीं आवेदन के दौरान आपको कुछ दस्तावेज भी देने होंगे। इसी वजह से उन डाक्यूमेंट्स के बारे में हमने नीचे बताया है :-
- सबसे पहले आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
- उसके बाद उनके पास निवास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता के पास आय प्रमाण पत्र भी होना जरुरी है।
- उसके बाद उन्हें राशन कार्ड या बीपीएल कार्ड भी देना होगा।
- लाभार्थी के पास मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।
- फिर उन्हें बैंक खाते का विवरण देना पड़ेगा।
- अंत में उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो भी देना होगा।
Abua Awas Yojana Jharkhand Online Apply
अब सवाल उठता है कि अबुआ आवास योजना का लाभ लेने के लिए हम ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? या इसकी क्या-क्या प्रक्रिया है। तो मैं आपको बता दूं कि झारखंड सरकार ने फिलहाल इस स्कीम के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन लेना शुरू नहीं किया है। इस वजह से राज्य के सभी लाभार्थियों को थोड़ा इंतजार करना होगा। जब इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, फिर हम इस लेख को अपडेट कर देंगे।